Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बैतूल:- कौन है सतपुड़ा क्लब पर अतिक्रमण करने वाला, क्या प्राप्त है राजनीतिक संरक्षण

By
On:

सांध्य दैनिक खबरवाणी, बैतूल

शासकीय एवं अशासकीय वाहनों का बनता जा रहा पार्किंग स्थल…
प्रशासनिक अनदेखी से सतपुड़ा क्लब वर्षों से बंद

बैतूल:- किसी जमाने में सदर क्षेत्र को लोग सतपुड़ा क्लब के नाम से जानते थे, और सबसे ज्यादा रौनक भी इस क्षेत्र में सतपुड़ा क्लब की खेल गतिविधियों के चलते होती थी। सतपुड़ा क्लब की स्थापना नगर में पदस्थ प्रशासनिक अधिकारियों के खेल और मनोरंजन के उद्देश्य से की गई थी।
1. सतपुड़ा क्लब में लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, बिलियर्डस, कैरम, चैस जैसे खेलों की बेहतरीन व्यवस्था थी। पिछले लगभग 15 वर्षों से यह क्लब बंद पड़ा है और सभी खेल गतिविधियां ठप हैं। जब यह क्लब चलन में था तब कलेक्टर से लेकर सभी अधिकारी अपनी-अपनी पसंद के खेलों के चलते अपना मनोरंजन और साथ ही स्वास्थ्य का भी ख्याल रखते थे। दिनभर के प्रशासनिक तनाव को दूर करने का सबसे अच्छा जरिया और स्थापन सतपुड़ा क्लब हुआ करता था। इसके साथ नगर के बहुत सारे खिलाड़ी भी यहां की खेल सुविधाओं का लाभ उठाते थे। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में कई बार इसे पुर्नस्थापित करने की चर्चा उठी पर वह मूर्त रूप नहीं ले पाई। खबरवाणी के माध्यम से हम जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक जो कि स्वयं टेनिस के अच्छे खिलाड़ी हैं उनसे आग्रह करते हैं कि इस क्लब का पुर्नउत्थान कर शीघ्र खेल व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने की व्यवस्था करें।
2. वर्तमान में करोड़ों रुपए की यह भूमि जो कि खेल और मनोरंजन का स्थान होना चाहिए वह शासन एवं निजी वाहनों का पार्किंग स्थल बना हुआ है। कुछ वाहन तो यहां खड़े-खड़े कबाड़ हो गए और कुछ भूमि पर अतिक्रमणकारी काबिज हो गए हैं। एक निजी बस ऑपरेटर द्वारा सतपुड़ा क्लब को बसों की पार्किंग के लिए उपयोग किया जा रहा है वहीं इस ऑपरेटर द्वारा पूर्व में चिकित्सा विभाग में अनुबंध के तहत चलाई जा रही एंबुलेंस भी खड़ी कर दी गई हैं, जिनका अनुबंध समाप्त हो चुका है।

 

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News