Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बैतूल:- राष्ट्रीय हिंदू सेना और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नाकाम हुई तस्करी, वाहन छोडक़र फरार हुए गोवंश तस्कर, भैंसदेही थाना क्षेत्र की घटना

By
On:

बैतूल:- भैसदेही थाना क्षेत्र के ग्राम जामझीरी से रात करीब 3 बजे महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जाई जा रही 8 नग गायों से भरी एक जाइलो गाड़ी को राष्ट्रीय हिंदू सेना और भैसदेही पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ लिया गया। यह गोवंश तस्करी राष्ट्रीय हिंदू सेना की सूचना पर की गई त्वरित कार्रवाई के चलते संभव हो सकी।
1. भैसदेही तहसील संयोजक गितेश गीते ने बताया कि संगठन को यह सूचना मिली थी कि ग्राम जामझीरी से गोवंश को एक सवारी वाहन जाइलो से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। इस सूचना को तत्काल प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया तक पहुंचाया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर भंैंसदेही थाना प्रभारी नीरज खरे ने तत्परता दिखाते हुए संगठन के पदाधिकारियों से संपर्क कर गोतस्करों को पकडऩे की रणनीति बनाई।
2. भंैंसदेही नगर अध्यक्ष हिमांशु राठौर ने बताया कि संगठन के सदस्यों और भैसदेही पुलिस ने ग्राम बरहापुर के पास जाइलो गाड़ी क्रमांक जीजे 05 सीओ 0869 को एक ट्रेक्टर को सडक़ पर आड़ा लगाकर रोका। पुलिस और संगठन को देखकर तस्कर गाड़ी छोडक़र अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए।
3. तहसील गौरक्षा प्रमुख आशीष यादव ने बताया कि तस्करों ने जाइलो गाड़ी की पिछली सीटें काटकर उन्हें क्रूरता पूर्वकर अंदर 8 नग गायों को ठूंस-ठूंस कर भरा था। सभी गायों के मुंह और पैर रस्सियों से बांधे गए थे। इन्हें भूखा-प्यासा ठूंसकर लाया जा रहा था।
विभाग अध्यक्ष दीपक कोसे ने बताया कि जब गाड़ी के दरवाजे खोले गए तो दृश्य अत्यंत पीड़ादायक था। सभी गायें रस्सियों से बंधी हुई थीं, एक-दूसरे के ऊपर रखी गई थीं। उन्हें तत्काल पुलिस की उपस्थिति में मां पूर्णा गौशाला पहुंचाया गया।
4. तहसील सह गौरक्षा प्रमुख मोहित वर्मा ने बताया कि तस्करों ने गाड़ी में लाल रंग के पर्दे लगाए थे ताकि किसी को शक न हो। सभी गायों को पुलिस की निगरानी में गौशाला में सुरक्षित छोड़ा गया और जाइलो वाहन को पुलिस ने ज़ब्त कर लिया।
5. राष्ट्रीय हिंदू सेना के सदस्य लगातार गोवंश तस्करों पर नजऱ रखते हुए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इस अभियान में प्रदेश संयोजक पवन मालवीय, प्रफुल्ल मगरदे, धीरज बारस्कर, अंशुल राठौर, मोहित बारस्कर, श्रीधर गीत और सागर मायवाड भी मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News