Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News: हृदयगति रूकने से आर्मी जवान का निधन

By
On:

सैनिक सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Betul News: बैतूल। जिले के मुलताई ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम चन्दोरा निवासी मेरठ में मैकेनिकल रेजीमेंट में पदस्थ महेश बरखाड़े का कल शाम को बैतूल के एक निजी अस्पताल में हृदय गति रूकने से निधन हो गया। उन्हें सीने में दर्द की समस्या होने पर भर्ती कराया गया था। जवान का सैनिक सम्मान के साथ मुलताई में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पूर्व सैनिक संघ के सचिव सुदामा सूर्यवंशी ने बताया कि 2 वर्ष पूर्व महेश बरखाड़े मेरठ में फील्ड वर्क में पोस्टिंग थी। वह एक माह की छुट्टी पर आए थे। उनका ग्राम एनस में परिहार परिवार की नेहा से दो वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। उनकी एक वर्ष की पुत्री भी है। श्री सूर्यवंशी ने बताया कि महेश को सीने में दर्द होने पर निजी अस्पताल में मंगलवार को भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उनका बुधवार को निधन हो गया। अस्पताल के संचालक डॉ. अरूण जयसिंपुरे ने बताया कि आर्मी जवान को सीने में दर्द की शिकायत थी उन्हें हार्टअटैक आया और उनका निधन हो गय। महेश के पिता गणपति बरखाड़े खेती करते हैं। वह दो भाईयों थे जिनमें छोटा भाई रेलवे में कार्यरत है। उनका सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार आज शाम को मुलताई में किया जाएगा। महेश बरखाड़े को सैनिक सम्मान से विदाई देने के लिए भोपाल से सेना का वाहन समेत अधिकारियों की टीम दोपहर को बैतूल पहुंच गई है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News