Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News: बिना मुंडेर के कुंए में गिरने से बालक की मौत

By
On:

बहन के साथ निकला था घर से

Betul News बैतूल: खेलते खेलते 5 वर्षीय बालक खेत में स्थित बिना मुंडेर कुएं में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना ग्राम मलसिवनी की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्य पिता स्वर्गीय मनु उइके उम्र 5 वर्ष निवासी ग्राम मलसिवनी चौकी पाढर के करीब अपनी बहन मान्या के साथ घर से निकला था और खेत की तरफ खेलते हुए जा रहा था। तभी खेत में स्थित बिना मुंडेर के कुएं में अचानक गिर गया। जैसे ही यह उसकी बहन ने देखा तो वह दौड़ते हुए अपने घर आई और अपने परिजनों को इस घटना के बारे में बताया इसके बाद परिजन भी तत्काल ही कुए के पास पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के कुछ देर बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और बालक के शव को कुएं से बाहर निकल गया इसके बाद पुलिस द्वारा बालक के शव का पंचनामा कर शव जिला अस्पताल लाया गया। जहां मंगलवार जिला अस्पताल में बालक के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News