Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – पुराना अध्यक्ष नए अध्यक्ष को नहीं दे रहा चार्ज

By
On:

30 दिन पहले वसीम कुरैशी को बनाया था अध्यक्ष

Betul Newsबैतूलअंजुमन इस्लामिया कमेटी के अध्यक्ष बदलने के बाद पुराने अध्यक्ष नए अध्यक्ष को चार्ज नहीं दे रहे हैं। जिसके कारण विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। एक सूचना चस्पा की गई है जिसमें यह बताया गया है कि पुराने अध्यक्ष चार्ज देने से मना कर रहे हैं। वफ्क बोर्ड द्वारा अंजुमन इस्लामिया कमेटी बैतूल का 21 सितम्बर को वसीम कुरैशी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया था।

श्री कुरैशी की नियुक्ति म.प्र. वफ्क बोर्ड भोपाल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने की थी। नियुक्ति के साथ ही पुराने अध्यक्ष आरिफ खान को आदेश दिए गए थे कि वे अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सभी चार्ज वसीम कुरैशी को दे दे। सूचना के अनुसार आरिफ खान वसीम कुरैशी को चार्ज देने से मना कर दिया है।

श्री कुरैशी का कहना है कि यह दण्डनीय अपराध है और इसके लिए कानूनी कार्यवाही चल रही है। श्री कुरैशी ने अंजुमन इस्लामिया कमेटी की प्रापर्टी पर काबिज दुकानदारों, किराएदारों, कर्मचारियों को नोटिस के माध्यम से सूचना दी है कि अनाधिकृत रूप से कब्जाधारियों के साथ किसी भी प्रकार का वित्तीय या कानूनी व्यवहार या लेनदेन ना किया जाए।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News