Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – तेज नदी के बहाव में बह गया ऑटो 

By
—
On:

ऑटो में मौजूद थे चार लोग 

Betul News – आमला – जिले में बीती रात से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है नदी नाले उफान पर हैं। ऐसे में बारिश उन लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन रही है जिन्हे नदी नाले पार करने पड़ रहे हैं। फिर भी लोग अपनी जान को जोखिम में डाल कर के नदी और नाले पार कर रहे हैं। ऐसे में एक अप्रिय घटना सामने आई जहाँ नदी के तेज बहाव में ऑटो बह गया जिसमे चालक सहित तीन लोगों के मौजूद होने की खबर है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आमला ब्लॉक के नरेरा और चिपन्या के बीच मोरिया नदी में भारी बारिश के कारण बहाव बढ़ गया और पानी पुल के ऊपर से बहने लगा। जिसे पास करने में एक ऑटो वहां फस गया और बह गया। 

बोरदेही थाना प्रभारी सारवेंद्र धुर्वे ने बताया कि इस ऑटो में चार लोग थे जिनमें गणेश इरपाचे ,राम सिंह विश्वकर्मा सहित दो अन्य थे । पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पूछताछ में पता चला है कि यह चारों शराब का नशा करते थे । फिलहाल चारो की तलाश की जा रही है ।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News