Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – अधिवक्ता प्रशांत गर्ग साधक परिवार के अध्यक्ष मनोनीत

By
On:

संचालन समिति में राजीव खण्डेलवाल, सरदार धुर्वे चिरापाटला, रामचरित्र मिश्रा संरक्षक बने

Betul Newsबैतूल – प्रसिद्ध कथा वाचक नन्दकिशोर श्रीमाली के शिष्यों साधकों की एक बैठक मंगलवार को होटल आभाश्री के सभागार में हुई। बैठक में साधक परिवार को और अधिक मजबूत करने तथा आगे के कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में सर्वसमत्ति से यह निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्षानुसार 21-22 मई को न्यू बैतूल स्कूल गाउण्ड पर विशाल शिविर आयोजित किया जायेगा। हर साधक वार्षिक निधि के रूप में एक हजार रुपये जमा करेगा तथा अन्य सामाजिक कार्यों में भी अपनी सहभागिता निभायेगा।

इस अवसर पर सर्वसहमति से संचालन समिति का भी गठन किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत गर्ग को साधक परिवार का सर्व सम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं सरदार धुर्वे चिरापाटला, रामचरित्र मिश्रा और राजीव खण्डेलवाल को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Also Read – Sher Ka Video – महिला ने शेर को छुआ शेरनी ने किया हमला 

जिला कार्यकारिणी में कार्यकारी अध्यक्ष बलदेव दवंडे आठनेर, उज्जवला पांसे सारनी, उपाध्यक्ष संतोष मालवीय काटकुम्भ, मनीष परमार आठनेर, रामा काकोडिया भीमपुर, विजय साहू आमला, विजय सीते बैतूल,डॉ. संतोष कवइकर आमला सचिव – हर्षा मनोज अग्रवाल, सहसचिव रघुनाथ लोखण्डे सिर्डी (प्रभात पटटन), राकेश राठौर चिचोली कोषाध्यक्ष निश्चल कमाविसदार, सहकोष ग्रेड श्यामकिशोर सोनी मुलताई, रुसीलाल यादव आमला, पंजाबराव चिल्हाटे बैतूल, महामंत्री उदय मालवी परसोडा, नारायण सोनी बैतूल, लीलावती उइके शाहपुर, सी.एल. मरकाम शाहपुर, एस. आर. पइलक सारनी, रीता धुर्वे बैतूल , मधुजी रोडले आमला, डॉ. घनश्याम सोनी आठनेर, किशोरी काम्बले शाहपुर, ओम साहू बैतूल, कैलाश सोनी सेहरा, बिहू भादे आमला, सुनील कवड़े बैतूल, अन्ना पाठेकर आमला, विक्रम बेले आमला।

उपमंत्री कुन्नू वटके चिचोली, दिनेश इवने आठनेर, बन्डू माकोडे प्रभात पटटन, विमल कुमार बचले आमला, मंगल नवड़े चिचोली, नरेश प्रजापति बैतूल, नितेष धुर्वे चिचोली, किरण राठौर चिचोली, सुखदेव बामने भीमपुर, रोहित धुर्वे, रवि घनबारे चिरापाटला पूजा प्रभारी- गणेश साहू बिसनूर, मीडिया प्रभारी नितिन अग्रवाल, युवराज विश्वकर्मा, दिलीप पुन्डे, शैलेन्द्र गायकवाड़ को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में यह भी तय किया गया कि समिति की हर तीन माह में बैठक होगी।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News