Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – बारात से भरा ट्रक पलटने से 25 घायल

By
—
On:

कोथलकुण्ड के समीप कल रात को घटी घटना

Betul News – बैतूल – एक बारात से भरा ट्रक पलट जाने से उसमें सवार करीब दो दर्जन बाराती घायल हो गए हैं। ट्रक में करीब 70 लोग सवार थे। यह जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर सोमवार रात्रि में घटित हुई।

अनियंत्रित होकर पलट गया ट्रक | Betul News

भैंसदेही थाने में पदस्थ सबइंस्पेक्टर पवन कुमरे ने बताया कि कोथलकुण्ड भैंसदेही तहसील की ग्राम पंचायत उदामा के निरोंगी गांव में काल्या ककोडिय़ा के निवास स्थान पर पांडोल वडाली से शादी की बारात पहुंची थी। विवाह संपन्न होने के बाद बाराती 7.30 बजे शादी से बारात लेकर आ रहा आईशर ट्रक उदामा कोथलकुण्ड के बीच स्थित नागदेव पुलिया से नीचे बारात से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें लगभग 25 लोगों का घायल होना बताया जा रहा है।

इसमें लगभग 5 महिला और 20 पुरुष शामिल है। घटना की जानकारी के ग्रामीणों ने पुलिस को दी इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से उपचार के लिए भैंसदेही अस्पताल पहुंचाया गया है।

ट्रक में सवार थे 60 से 70 लोग | Betul News

श्री कुमरे का कहना है कि शादी के बाद बारात वापस जा रही थी। आईशर ट्रक में 60 से 70 लोग सवार थे। चालक तेज गति से ट्रक चला रहा था जिसके कारण घटना घटित हुई है। इस घटना में लगभग 25 लोग घायल हुए हैं जिनका उपचार भैंसदेही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News