Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सेवा सेतु अभियान में सरकार आपके द्वार में शहरी क्षेत्र के हितग्राहियो को मिला लाभ

By
—
On:

खबरवाणी

सेवा सेतु अभियान में सरकार आपके द्वार में शहरी क्षेत्र के हितग्राहियो को मिला लाभ

मुलताई। सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वारा के तहत रविवार को तहसील कार्यालय पपरिसर में शिविर का आयोजन किया गया। प्रदेश में आम लोगों को जनहितकारी कल्याणकारी योजना एवं शासकीय विभागों की सेवाएं नगर पालिका के वार्ड में उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वारा शुरू किया गया।शिविर का शुभारम्भ मां ताप्ती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार शिविर को संबोधित करते हुए विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने कहा कि सेवा सेतु अभियान में किसानो,श्रमिकों, महिलाओं एवं वंचित वर्ग के लोगों को सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने की बजाय शिविर के माध्यम से एक ही जगह विभिन्न विभागों की योजनाओं एंव सेवाओं का लाभ देने की व्यवस्था की गई है l शिविर में उपस्थित समस्त विभागों के अधिकारियों को विधायक देशमुख द्वारा शिविर में आए लोगों की समस्या निराकरण करने के लिए निर्देशित किया गया l शिविर में प्रमुख रूप से नपा अध्यक्ष नीतू पहलाद परमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, सेवासेतु अभियान प्रभारी वर्षा गढ़ेकर, रितेश विश्वकर्मा, महेंद्र जैन,शिल्पा शर्मा, सुरेश पौनिकर पार्षद अजय यादव नपा एल्डरमैन निलेश चावरिया, बिना पंजाबी, श्यामू ढोमने, राजू चौबे, प्रीतम सिंह सिसोदिया, एसडीएम राजीव कहार, तहसीलदार संजय बरैया, नपा सीएमओ वीरेन्द्र तिवारी, उपयंत्री महेश शर्मा सहित और समस्त विभागों के अधिकारी गण मौजूद रहे l

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News