Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मरने से पहले विवेक मरकाम ने पुलिस को बताए हमलावरों के नाम — पुरानी रंजिश में अन्नू ठाकुर व साथियों पर लगाया आरोप

By
On:

खबरवाणी

मरने से पहले विवेक मरकाम ने पुलिस को बताए हमलावरों के नाम — पुरानी रंजिश में अन्नू ठाकुर व साथियों पर लगाया आरोप

बैतूल। विवेक मरकाम ने मौत से ठीक पहले पुलिस को दिए बयान में बताया कि पुरानी रंजिश के चलते अन्नू ठाकुर और उसके साथियों ने उसकी मारपीट की थी। विवेक के अनुसार वह शगुन दरबार में पूजा–पाठ करने गया था, वहीं से उसे उठाकर बेरहमी से पीटा गया।

गंभीर चोटों के चलते आज विवेक मरकाम की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई।

पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाते हुए कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है, जबकि बाकी फरार बताए जा रहे हैं। फिलहाल इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News