खबरवाणी
बजरंगियो ने मनाई शहीद सरदार भगत सिंह की जयंती
मुलताई। नगर में फव्वारा चौक पर मंगलवार की शाम बजरंग दल मुलतापी के बजरंगियो ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती हर्षोल्लास से मनाई। इस अवसर पर बजरंग दल चौक पर शहीद भगतसिंह के छायाचित्र समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पहार अर्पित कर शहीद भगतसिंह को याद किया। उनका 28 सितंबर 1907 को लायलपुर जिले के बंगा गांव में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है। उनकी माता का नाम विद्यावती कौर और पिता का नाम सरदार किशन सिंह था।
उन्हें 23 मार्च 1931 को अंग्रेजो ने लाहौर जेल में सुखदेव और राजगुरु के साथ फांसी दी थी । इस दिन को भारत में’शहीद दिवस’ के रूप में याद किया जाता है। इस अवसर पर सागर बजरंगी, दिपांशु साहू , उदय जोशी, भुपेश साहू, प्रवीण राऊत, रोशन साहू, प्रितम कुलकर्णी, धर्मेंद्र नरवरे, सार्थक शिवहरे जतिन साहू, प्रेम साहू मोहित गावड़े, करन साहू, शिवम् यादव जयंत साहू, आशिष डहारे चेतन चौपाडे, दिनेश नामदेव, रोहित कुमरे, प्रेम साहू,नवीन, मोनु साहू, सुमित साहू ,तुषार आदवारे, दिपांशु सोनी, करनसिंह देशमुख, रितेश जोशी,सौरभ दुबे, राजेश साहू,धीरज, महेंद्र उमरे, गोपाल,हरीश सहित अन्य बजरंगियो ने देश की आज़ादी के लिए भगतसिंह जी के अदम्य साहस, त्याग और शहादत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए वन्दे मातरम, इंकलाब जिंदाबाद,भारत माता की जय, शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी अमर रहें के नारे लगाए गए।





