खबरवाणी
बजरंगियों ने पीछा कर पकड़ी गौ वंश से भरी हुई पिकप
मुलताई। नगर के बजरंगियों ने
गौवंश भरकर जा भरकर जा रही एक पिकप का पीछा कर महाराष्ट्र के बजरंगियों के साथ मिलकर पिकअप पकड़कर पुलिस के हवाले की है। बजरंगियों ने बताया l शुक्रवार को बजरंग दल मुलतापी को महाराष्ट्र के संगठन से सूचना मिली थी कि 3 गाडी महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश की ओर खाली गाड़ीयां गौ वंश भरने जा रहे है। बजरंग दल मुलतापी के बजरंगीयो ने पुरी रात गश्त के बाद सुबह 4 बजे एक सफेद रंग की पिकअप वाहन एमएच 04 एचडी 6408 ऊपर से निले रंग की नेट बंधी हुई थी जो कि छिन्दवाड़ा रोड से मुलताई की ओर आ रही थी। बजरंगियो को शक होने पर वाहन पर उन्होंने गाड़ी रोकने का प्रयास किया लेकिन पिकअप वाहन चालक बहुत तेजी से मुलताई से महाराष्ट्र की ओर भगाने लगा। बजरंग दल मुलतापी के बजरंगीयो ने अपने निजी वाहन से पिकप वाहन का पीछा कर महाराष्ट्र के मोर्शी के ग्राम सिरखेड तक 80 किलोमीटर तक पीछा किया तथा महाराष्ट्र के गौरक्षकों को सूचना दी जिस पर बजरंग दल महाराष्ट्र की दापोरी टीम,आकोला, मोर्शी के गौरक्षकों ने घेराबंदी कर पिकप वाहन को महाराष्ट्र के सिरखेड में बड़ी मेहनत से पकड़ा। पिकप में 2 गौ तस्करो को मौके पर पकड़ा गया। मुलतापी के बजरंगियों ने पिकप वाहन का नेट खोला तो देखा कि पिकप के अन्दर बड़ी बेरहमी से ठुस ठुसकर 13 नग, गौवंश क्रुरता पूर्वक रस्सियों से बांध कर पैर मुंह बांधे हुए थे गौ तस्कर पिकप वाहन को महाराष्ट्र के कत्लखाने वध के लिए ले जा रहे थे। तुरंत ही गौरक्षकों ने महाराष्ट्र पुलिस को सूचना दी गई एवं बजरंग दल मुलतापी गौ रक्षक बजरंगी दिपांशु साहू,प्रवीण राउत, प्रेम साहू, चेतन चौपडे, राजेश साहू ने सभी गौ वंशों को रस्सियां काटकर पिकप वाहन से सुरक्षित रैस्यू किया गया एवं घायल गौ वंशो का सुरक्षित उपचार किया जा गया। पुलिस प्रशासन से गौरक्षक बजरंगियों ने मांग की है जो भी इस गौतस्करी में शामिल हैं उन सभी आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।




