Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बजरंगियों ने गौवंश ले जा रहा आयशर और 3 तस्करो को पकड़ा

By
On:

खबरवाणी

बजरंगियों ने गौवंश ले जा रहा आयशर और 3 तस्करो को पकड़ा

मुलताई। बजरंग दल द्वारा गौवंश की तस्करी रोकने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे।शुक्रवार सुबह 6 बजे बजरंग दल मुलतापी के बजरंगियों द्वारा गौवंश भरकर जा रहे आयशर वाहन एमएच 35 के 6222 पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। बजरंग दल मुलतापी के बजरंगी सागर साहू ने बताया उन्हें सूचना मिली की एक आयशर छिन्दवाड़ा मार्ग से तेज रफ्तार से मुलताई की ओर आ रहा था, बजरंगियों को देखकर ट्रक ड्राइवर ने देखा तो वो पट्टन रोड से महाराष्ट्र के कत्लखाने की ओर तेजी से भगाने लगा, बजरंगियों ने करीब 22 किलोमीटर चेकपोस्ट क तक पीछा कर घेराबंदी करते हुए गौ वंश से भरी हुई आयशर वाहन सहित 3 गौ तस्करो को मौके पर पकड़ा गया,जिसमे सभी 27 गौवंश को बडी बेरहमी पुर्वक रस्सीयो से बांध कर रखा था। जिसकी सूचना पुलिस को देने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा गौवंश से भरा आयशर वाहन जप्त कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उक्त कार्रवाई में बजरंग दल मुलतापी के सागर बजरंगी, दिपांशु साहू, पंकज बिहारे, रोहित कुमरे, दिनेश नामदेव, चेतन चोपडे पट्टनटिम से दूर्गेश खुशरंगे, दुर्गेश सुर्यवंशी, तुषार डाढोरे, बजरंग दल तिवरखेड टिम, अंकित साहू, मोहित देशमुख, जितेन्द्र आदवारे, जय साहू की भूमिका रही।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News