Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बाबू पटेल बने भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष,

By
—
On:

खबरवाणी

बाबू पटेल बने भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष,

जबलपुर संभाग संगठन विस्तार गठन का मिला प्रभार

नरसिंहपुर। सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों पर सदैव संघर्षरत रहने वाले वरिष्ठ समाजसेवी एवं किसान नेता बाबू पटेल पर भारतीय किसान यूनियन ने बड़ा भरोसा जताया है। संगठन ने उनकी निष्ठा और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, साथ ही जबलपुर संभाग के संगठन विस्तार गठन का दायित्व भी प्रदान किया है।
बाबू पटेल लंबे समय से गरीबों की समस्याओं, गोचर भूमि के संरक्षण और किसानों के अधिकारों को लेकर जमीनी स्तर पर लड़ाई लड़ते रहे हैं। बिना किसी स्वार्थ के निष्ठा और ईमानदारी के साथ की गई उनकी समाज सेवा के कारण ही पूरे , प्रदेश और जिले में उनकी एक अलग और स्वच्छ छवि बनी है। भ्रष्टाचार के खिलाफ और सामाजिक न्याय के पक्ष में लगातार आवाज उठाने के कारण क्षेत्र की जनता और किसान उन पर अटूट विश्वास करते हैं।
अपनी इस नई जिम्मेदारी पर बाबू पटेल ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य संभाग और प्रदेश के किसानों को एकजुट करना तथा उन्हें उनके संवैधानिक और आर्थिक अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों के हित में उनका संघर्ष और भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई आगे भी इसी ईमानदारी और संकल्प के साथ जारी रहेगी।
उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्रीय किसानों और समर्थकों में हर्ष की लहर है। लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन जबलपुर संभाग सहित पूरे प्रदेश में किसानों की आवाज को और अधिक मजबूती से उठाएगी।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News