Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

अतुल चौरसिया बने कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष

By
On:

खबरवाणी

अतुल चौरसिया बने कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष

​संगठन में लंबे समय से सक्रिय और प्रभावशाली राजनीतिक सफर का मिला इनाम, कार्यकर्ताओं में हर्ष

नरसिंहपुर
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव और क्षेत्र के सक्रिय युवा नेता अतुल चौरसिया को भारतीय कांग्रेस सेवादल ने नरसिंहपुर जिले का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। अतुल लंबे समय से कांग्रेस संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी निष्ठावान सेवाएं देते चले आ रहे हैं, जिसे देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन पर यह बड़ा भरोसा जताया है।
​शानदार और प्रभावशाली रहा है राजनीतिक सफर
​अतुल चौरसिया का राजनीतिक सफर काफी प्रभावशाली और उपलब्धियों से भरा रहा है। वे वर्तमान और पूर्व में संगठन के कई अहम और बड़े दायित्वों को कुशलतापूर्वक संभाल चुके हैं। उनके सांगठनिक अनुभव की सूची काफी लंबी है
​युवा कांग्रेस: मध्य प्रदेश के प्रदेश सचिव
​जिला प्रभारी युवा कांग्रेस सागर एवं सिवनी जिला
​विधानसभा प्रभारी युवा कांग्रेस छिंदवाड़ा
​लोकसभा महासचिव युवा कांग्रेस नर्मदापुरम
​अन्य राजनैतिक पद पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के नगर अध्यक्ष एवं एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष
​सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी, समाज के हर वर्ग की बने आवाज
​अतुल चौरसिया न केवल राजनीति में बल्कि सामाजिक रूप से भी क्षेत्र में काफी सक्रिय और लोकप्रिय हैं। वर्तमान में वे युवा चौरसिया समाज मध्य प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में सामाजिक सेवा कर रहे हैं।
​”अतुल चौरसिया समाज के सभी वर्गों की आवाज़ को प्रमुखता से उठाते चले आ रहे हैं। आम जनता के अधिकारों की रक्षा और उनके हितों के लिए लगातार जमीनी संघर्ष व आंदोलनों में उनकी अग्रणी भूमिका रही है।”

​बधाइयों का लगा तांता

​उनकी इस नियुक्ति से जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में भारी हर्ष व्याप्त है। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि अतुल चौरसिया के नेतृत्व में कांग्रेस सेवादल को जिले में एक नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। नियुक्ति की घोषणा के बाद से ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News