Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

हत्या के प्रयास (जान से मारने की कोशिश) के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा; आरोपी गिरफ्तार

By
On:

खबरवाणी

हत्या के प्रयास (जान से मारने की कोशिश) के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा; आरोपी गिरफ्तार

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री वीरेन्द्र जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री कमलेश खरपुसे के कुशल निर्देशन तथा एसडीओपी (बैतूल) महोदय, श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना सांईखेड़ा पुलिस ने जान से मारने के प्रयास के एक मामले का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण –दिनांक 21.06.2026 को फरियादी श्यामा पिता किसना देवरे उम्र 45 साल निवासी ग्राम धाबला थाना सांईखेडा ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 20.06.2026 के रात्रि करीब 08.30 बजे आरोपी लालू धुर्वे ने आहत आनंदराव बारस्कर को अपनी पत्नी से गलत कहने की बात पर से नाराज होकर जान से मारने की गरज से पीछे से लोहे के चाकू से गर्दन पर दाहिने तरफ और पीठ पर वार किया जिससे आनंदराव को चोटे आकर खून निकलने लगा फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पर अपराध क्रमांक 92/2026 धारा 109(1), 296(बी) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया । आरोपी की तलाश हेतू थाना सांईखेड़ा पुलिस द्वारा सार्थक प्रयास किये गये व आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर घटना मे प्रयुक्त चाकू को जप्त किया गया व आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना सांईखेड़ा भैयालाल उईके, प्रआर. 25 विनय जायसवाल, 529 दिलीप झरबड़े, प्रआर 47 राजकुमार धुर्वे, प्रआर 425 देवेन्द्र ठाकुर, आर 693 बबलू धुर्वे, आर. 603 विनोद साहू, सैनिक 26 प्रदीप, सैनिक 54 शशि पवार, प्रआर चालक 282 रविन्द्र नागले की सराहनीय भूमिका रही ।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News