Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

डेढ़ बजे रात को 4 नकाबपोश हथियार बंद संदिग्ध युवक कोरोला स्कूल के पास घूमते दिखे, पुलिस को देख भागे

By
On:

खबरवाणी

डेढ़ बजे रात को 4 नकाबपोश हथियार बंद संदिग्ध युवक कोरोला स्कूल के पास घूमते दिखे, पुलिस को देख भागे

मुलताई। नगर में सोमवार एवं मंगलवार की दरमियानी रात बैतूल रोड पर कोरोला स्कूल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के घर के पास बड़ी घटना होने से बच गई, इस दौरान अचानक पुलिस गश्त करते हुए क्षेत्र में पहुंची तो हथियार बंद चार संदिग्ध युवक आवासीय क्षेत्र से फरार हो गए। लेकिन कालोनी के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।घटना की वीडियो सुबह वायरल होने के बाद पुलिस फुटेज देखकर युवकों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जाता है सोमवार की देर रात करीब डेढ़ बजे चार हथियार बंद युवक जिलाध्यक्ष पंचायत अध्यक्ष राजा पवार के घर की और आवासीय कालोनी में चोरी करने की नियत से घूम रहे थे। इस दौरान वाहन से पुलिस का गश्ती दल कालोनी में क्षेत्र में आता है, तो युवक गली से भागते हुए नजर आते है। यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चारों युवक तेजी से भागते हुए नजर आ रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस इन संदिग्धों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।लोगों का कहना है कि यदि समय पर पुलिस गश्त नहीं पहुंचती तो राजा पवार के घर या आसपास के किसी मकान में चोरी हो सकती थी। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही बैतूल रोड पर साई मंदिर एवं मासोद रोड पर खाटू श्याम हवेली मंदिर में दो तैदन दिन पहले चोरी की घटना हो चुकी है। वहीं इस तरह रात्रि में नकाबपोश हथियार बंद युवकों का आवासीय क्षेत्र में घूमना पुलिस की गश्त को ठेंगा दिखाता प्रतीत होता है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News