Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Arrest : किसानो के साथ ठगी, पुलिस ने किया दो को गिरफ्तार

By
On:

बैतूल – जिले के बीजादेही थाना क्षेत्र में 15 किसानों को नाबार्ड की योजना के तहत पपीते के पौधे दिलाने और एक लाख 90 हजार रुपये का अनुदान दिलाने का झांसा देकर पंजीयन के नाम से लाखों रुपये लेकर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उद्यानिकी विभाग के उप संचालक एमएल उईके ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस आधार पर धारा 420,34 भादवि का कायम किया गया।

15 किसानों को जय अंबे बायो प्लांट जबलपुर एवं ग्रन्टफूड बायो टेक्नोलाजी प्रायवेट लिमिटेड पी. जी. कालेज रोड न्यू बैल बाजार छिन्दवाड़ा के राकेश कुमार केवट (वी.एम). सुनील कुमार यदुवंशी, राजा तथा हिमांशु सभी निवासी छिंदवाडा व स्थानीय निवासी रामभरोस यादव के द्वारा 19,330 रुपये प्रति हितग्राही से लेकर नाबार्ड की योजना में प्रति हितग्राही को 1,90,000 का अनुदान और 200 पौधे पपीते के देने का झांसा दिया गया।

किसानों को न तो पौधे मिले और न ही अनुदान का कहीं पता चला। उनके द्वारा उप संचालक उद्यानिकी से शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने रामभरोस पिता फद्दालाल यादव उम्र 39 साल निवासी मेढाखेडा थाना बीजादेही एवं राकेश पिता स्व. श्रीराम निव्होर केवट उम्र 32 साल निवासी दादर थाना मझोली, सीधी हाल फेंडस कालोनी छिंदवाडा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News