खबरवाणी
अर्चना चिटनिस ने 90 लाख के सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
बुरहानपुर। इंदिरा नगर वार्ड के लक्ष्मी नगर, ब्रह्मशक्ति नगर एवं गांधी नगर में नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण विकास कार्य की शुरुआत हुई। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने लगभग 90 लाख रुपए की लागत से होने वाले सीसी रोड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को मजबूत एवं व्यवस्थित सड़क के साथ सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।
क्षेत्र की आवश्यकता और नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वीकृत इन सड़क निर्माण कार्यों से सड़क संबंधी जरूरत पूरी होगी। सीसी रोड बनने से आवागमन सुगम होने के साथ क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं में सुधार और विकास को भी गति मिलेगी।
इस अवसर पर अर्चना चिटनिस ने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के साथ पूरा करना विकास की पहली आवश्यकता है। सड़क जैसी मूलभूत सुविधा सीधे नागरिकों के जीवन से जुड़ी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यकता के अनुरूप सड़क निर्माण सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही प्राथमिकता है। नागरिकों के बीच उपस्थित होकर उनके क्षेत्र में विकास कार्य की शुरुआत करना सदैव आत्मीय अनुभव रहा है। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की सहभागिता के साथ समग्र एवं संतुलित विकास की यात्रा निरंतर आगे बढ़ाई जा रही है।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि जनता की जरूरतों को समझना, उनकी अपेक्षाओं को विकास कार्यों से जोड़ना और निरंतर आगे बढ़ाना ही विकास का संकल्प है।
स्थानीय नागरिकों ने सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सीसी रोड बनने से क्षेत्र में आवागमन अधिक सुगम होगा और इसका सीधा लाभ वार्डवासियों को मिलेगा।
भूमिपूजन अवसर पर पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, महापौर माधुरी अतुल पटेल, भाजपा पार्षद श्रीमती संध्या राजू शिवहरे, चिंतामन महाजन, बलराज नावानी, हिरालाल बड़गुजर, संभाजीराव सगरे, रुद्रेश्वर एंडोले, धनराज महाजन, आशीष शुक्ला, हेमेंद्र महाजन, गौरव शुक्ला, शिवकुमार पासी, प्रभाकर चौधरी, रवि काकड़े, चिंटू राठौर, अक्षय मोरे, सुमित वारुडे, भरत रावल एवं गौरव शिवहरे सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।





