Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

लोधीपुरा एवं बोरगांवखुर्द में ग्रामीणों से रूबरू हुईं अर्चना चिटनिस, 15 लाख रुपए के मुक्तिधाम सौंदर्यीकरण कार्य का किया अवलोकन

By
On:

खबरवाणी

लोधीपुरा एवं बोरगांवखुर्द में ग्रामीणों से रूबरू हुईं अर्चना चिटनिस, 15 लाख रुपए के मुक्तिधाम सौंदर्यीकरण कार्य का किया अवलोकन

बुरहानपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम इमागिर्द पंचायत के लोधीपुरा एवं ग्राम पंचायत बोरगांवखुर्द का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया तथा क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं एवं आवश्यकताओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दौरे के दौरान श्रीमती चिटनिस ने ग्रामीणों के साथ लगभग 15 लाख रुपए की लागत से मुक्तिधाम में किए गए सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का निरीक्षण करते हुए कहा कि मुक्तिधाम जैसे सार्वजनिक स्थलों का व्यवस्थित एवं गरिमामय स्वरूप समाज की संवेदनाओं और संस्कारों का परिचायक होता है।

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों द्वारा मुक्तिधाम तक पहुंच मार्ग एवं खेतों तक आवागमन की समस्या से अवगत कराने पर श्रीमती चिटनिस ने दरगाह-ए-हकीमी से मुक्तिधाम एवं खेतों तक पहुंच मार्ग के लिए ग्रेवल रोड निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और आवश्यक प्रस्ताव प्राप्त होने पर मार्ग निर्माण की दिशा में शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों द्वारा पेयजल संबंधी समस्या उठाए जाने पर श्रीमती चिटनिस ने क्षेत्र में स्थित बावड़ी की साफ-सफाई एवं जल स्त्रात के संरक्षण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और पेयजल उपलब्धता ग्रामीण विकास का महत्वपूर्ण आधार है तथा उपलब्ध जल स्त्रोतों को संरक्षित एवं उपयोगी बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

ग्रामीणों से संवाद करते हुए श्रीमती चिटनिस ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में गांव-गांव तक विकास पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता की आवश्यकताओं और सुझावों के आधार पर विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि प्रत्येक गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके।

इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजन, अब्दुल शहीद, दीपक महाजन, अमोल यादव, भूरा भाई, योगेश महाजन, अशोक चौधरी, दिनकर महाजन, चूड़ामन गोविंदा, संदीप साखरे, संजय सनसे, डॉ. नितिन महाजन, साहेबराव शंखपाल, रामू दादा, महेंद्र ठाकुर, विजय माली, नगीन साखरे, धनु हंकारे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News