Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

शोभापुर बस स्टॉप पर फिर हादसा, बाइक-एंबुलेंस टक्कर में युवक के पैर की टूटी हड्डी फटी एड़ी , दो दिन पहले भी हुआ था एक्सीडेंट

By
On:

खबरवाणी

शोभापुर बस स्टॉप पर फिर हादसा, बाइक-एंबुलेंस टक्कर में युवक के पैर की टूटी हड्डी फटी एड़ी , दो दिन पहले भी हुआ था एक्सीडेंट

खबर वाणी न्यूज़ रफीक
सारनी। शोभापुर कॉलोनी बस स्टॉप में लगातार हो रहे सड़क हादसों से लोगों में डर का माहौल बन गया है। मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे एक और बड़ा हादसा हुआ, जब सारनी की ओर से आ रहा 26 वर्षीय युवक (निवासी छतरपुर) हीरो होंडा मोटरसाइकिल क्रं mp48m4 0214 से जा रहा था। तभी सामने से छतरपुर खदान की ओर से आ रही WCL की एंबुलेंस से टक्कर हो गई। टक्कर मै युवक का पैर मोटरसाइकिल के फ्रेम में फंस गया। हादसे में उसके पैर की हड्डी टूट गई और पंजा बुरी तरह फट गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल को उसी एंबुलेंस के माध्यम से पाथाखेड़ा अस्पताल पहुंचाया गया।
गौरतलब है कि इसी स्थान पर दो दिन पहले भी दोपहर करीब 1:30 बजे तूफान वाहन और स्कूटी सवार के बीच टक्कर हुई थी। स्कूटी (एक्टिवा MP48-ZC-0331) सवार, जो बगडोना जा रहा था, अचानक मोड़ काटते समय घोड़ाडोंगरी की ओर से आ रही तूफान जीप से टकरा गया था। हादसे में लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसके सिर और नाक में चोट आई थी। वर्तमान में उसका इलाज नागपुर अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शोभापुर, बगडोना, कालीमाई और तिगडडा क्षेत्र में अंधे मोड़, बस स्टॉप और स्पीड ब्रेकर की कमी के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई बार शिकायत और मांग के बावजूद अब तक प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News