Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Animal Park – रणबीर कपूर ने एनिमल पार्क फिल्म पर दिया बड़ा अपडेट 

By
On:

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म अनिमल

Animal Parkरणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर एनिमल 2023 की उन फिल्मों में से एक थी, जिसने सबसे अधिक कमाई की। हालांकि, इस फिल्म के आसपास विवाद भी थे। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कलेक्शन किया था। यह रणबीर की पहली फिल्म है जो 500 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार करने वाली फिल्म है। इस फिल्म की सफलता के बाद, लोगों को इसके दूसरे भाग, एनिमल पार्क का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच, फिल्म के लीड एक्टर रणबीर कपूर ने आगामी फिल्म के संबंध में बड़ा अपडेट साझा किया है।

एनिमल पार्क को लेकर रणबीर का क्या कहना है | Animal Park 

रणबीर कपूर ने बताया कि एनिमल पार्क में कुछ दृश्य ‘बहुत रोमांचक’ हैं। नेटफ्लिक्स इंडिया के साथ अभिनेता और स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी के साथ बातचीत के दौरान रणबीर कपूर ने खुलासा किया कि इसके निर्माण के दौरान एनिमल की कहानी कई कलाकारों को नहीं पता थी। उन्होंने साझा किया कि बॉबी देओल को कहानी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और अनिल कपूर को पिता-पुत्र की कहानी पता थी। रणबीर ने बताया कि संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी स्क्रिप्ट को गुप्त रखा था और एनिमल पार्क के बारे में कुछ तय सीन तैयार हैं, जो उन्होंने मुझे सुनाए और वे बहुत रोमांचक हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें भाग एक की सफलता के कारण इसे करने का आत्मविश्वास और साहस भी है और अब वे कुछ भी कर सकते हैं।

OTT पर भी जलवा कायम | Animal Park 

“एनिमल” में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर, शक्ति कपूर, सुरेश ओबेरॉय और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार हैं। यह पिछले साल एक दिसंबर को रिलीज हुई थी और विक्की कौशल की “सैम बहादुर” के साथ क्लैश हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और अब इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा रहा है, जिसे ओटीटी पर भी बड़े पसंद किया जा रहा है।

Source Internet 
For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News