Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

अज्ञात वाहन ने मारी घड़ी व्यापारी की बाइक को टक्कर, हुई मौत

By
On:

खबरवाणी

अज्ञात वाहन ने मारी घड़ी व्यापारी की बाइक को टक्कर, हुई मौत

मुलताई।क्षेत्र मे पोहर से साईखेड़ा के बीच बुधवार रात करीब 8बजे बाइक से वापस मुलताई लौट रहे नगर के घड़ी व्यापारी की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे घड़ी व्यापारी की बैतूल अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई।बताया जाता है मुलताई निवासी अनिल देशमुख (55) पिता भिवजी देशमुख बुधवार को अपने बेटे करण की शादी की पत्रिका बाटने के लिए साईखंडारा गए हुए थे।जो की पत्रिका बाटने के बाद बाइक से वापस मुलताई लौट रहे थे इस दौरान रात करीब 8 बजे रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी,और मौके से भाग गया,दुर्घटना मे अनिल बाइक सहित गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए,रात्रि का समय होने के कारण करीब 1 घंटा उन्हें प्राथमिक उपचार नहीं मिल सका । जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है उनके बेटे करण का विवाह 1 मई को होना है और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को मिली घर मे खुशियों का माहौल शोक मे बदल गया। यदि समय पर मृतक अनिल को उपचार मिल जाता, तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी।पुलिस द्वारा मामले मे मर्ग कायम कर कार्रवाई की जा रही है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News