Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मानवता की मिसाल: विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने सड़क पर घायल युवक की बचाई जान

By
On:

खबरवाणी

मानवता की मिसाल: विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने सड़क पर घायल युवक की बचाई जान

खबर वाणी न्यूज़ – रफीक

सारनी। आज बैतूल से सारणी प्रवास के दौरान आमला-सारणी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने मानवता की मिसाल पेश की। बरेठा-घोड़ाडोंगरी मार्ग पर ग्राम धाड़गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई थी, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे पड़ा हुआ था।
घटना शाम लगभग 5:00 बजे की है। भीषण गर्मी और सुनसान सड़क होने के कारण वहां कोई मदद के लिए मौजूद नहीं था और घायल युवक काफी देर से तड़प रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे विधायक डॉ. पंडाग्रे की नजर घायल पर पड़ी।
उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और मौके पर पहुंचकर घायल को प्राथमिक उपचार दिलाया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता की गाड़ी की मदद से घायल युवक को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया।
विधायक की इस तत्परता और संवेदनशीलता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। लोगों ने इसे जनप्रतिनिधि के कर्तव्य के साथ-साथ मानवता की सच्ची मिसाल बताया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News