खबरवाणी
माँ ताप्ती की महिमा को दुनिया तक पहुँचाने का प्रयास
रील मेकिंग प्रतियोगिता सीजन-2 का आयोजन
मुलताई। पवित्र नगरी और माँ ताप्ती की महिमा को देश-दुनिया तक पहुँचाने के उद्देश्य से हमदर्द ग्रुप द्वारा एक बार फिर रचनात्मकता का उत्सव मनाया जा रहा है। मूलतापी रील मेकिंग प्रतियोगिता सीजन-2 के माध्यम से स्थानीय क्रिएटर और इन्फ्लुएंसर्स को अपनी कला दिखाने का शानदार अवसर प्रदान किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 1 मार्च से 15 मार्च तक नामांकन प्रक्रिया चली, जिसमें कुल 37 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद 15 मार्च को प्रतिभागियों को रील बनाने के लिए आकर्षक विषय मुलताई का एक दिन,सुबह से शाम तक शहर की झलक” दिया गया।
पिछले एक सप्ताह से प्रतिभागियों ने पूरे समर्पण के साथ माँ ताप्ती मंदिर, ताप्ती सरोवर और नगर के विभिन्न खूबसूरत स्थानों पर वीडियो शूट कर अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया है।
अब प्रतियोगिता अपने रोमांचक चरण में प्रवेश कर चुकी है, सोमवार को सभी रील्स इंस्टाग्राम पर अपलोड की जाएंगी, जिन्हें आम जनता भी देख सकेगी। इसके बाद 29 मार्च को साँवरिया लान में भव्य आयोजन किया जाएगा, जहाँ एलईडी स्क्रीन पर सभी रील्स का प्रदर्शन होगा। निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन के बाद विजेताओं की घोषणा की जाएगी। जिसमे सर्वाधिक नम्बर पाने वाले को 11हजार रुपए का प्रथम पुरस्कार दिया जाएगा।वहीं सभी प्रतिभागियों को गिफ्ट बाउचर, डिस्काउंट कूपन, शील्ड और प्रशस्ति पत्र दिए जाएँगे।
यह प्रतियोगिता न केवल प्रतिभाओं को मंच दे रही है,अपितु मूलतापी की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का एक सार्थक प्रयास भी है।





