Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

​आमला: खेत से बिना अनुमति महुआ का पेड़ काटने पर महिला ने थाने में की शिकायत

By
On:

खबरवाणी

​आमला: खेत से बिना अनुमति महुआ का पेड़ काटने पर महिला ने थाने में की शिकायत

​आमला,थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बोरीखुर्द में एक महिला के खेत से बिना अनुमति महुआ का पेड़ काटने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।
​क्या है पूरा मामला? ग्राम साजापुर निवासी आवेदिका लक्ष्मी सरियाम (पति देवचु सरियाम) का खेत ग्राम बोरीखुर्द में स्थित है। आवेदिका के अनुसार, उनके खेत में महुआ का एक कीमती पेड़ लगा हुआ था। आवेदिका सप्ताह में एक बार अपने खेत की देखरेख के लिए जाती हैं।
​जब वह 15 दिन बाद अपने खेत पहुँचीं, तो उन्हें पता चला कि उनका महुआ का पेड़ कटा हुआ है। गांव के ही मधु यादव से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि ग्राम बारंगवाड़ी निवासी साजन कवडे (पिता अन्तु) ने बिना किसी अनुमति या जानकारी के इस पेड़ को काट दिया है।
​पुलिस से कार्रवाई की मांग इस घटना से परेशान होकर आवेदिका ने थाना प्रभारी आमला के नाम एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने बिना पूछे पेड़ काटकर उन्हें आर्थिक नुकसान पहुँचाया है। पुलिस ने आवेदन स्वीकार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “​आमला: खेत से बिना अनुमति महुआ का पेड़ काटने पर महिला ने थाने में की शिकायत”

Comments are closed.

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News