खबरवाणी
आमला पुलिस की जुआ के विरुद्ध कार्रवाई।
सोनतलाई एवं खरपड़ाखेड़ी में जुआ खेलते 07 आरोपी पकड़े ₹8,070 नगद एवं ताश के पत्ते जब्त।
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री कमलेश खरपूसे एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना आमला पुलिस द्वारा दिनांक 12 सितंबर 2026 की रात्रि में जुआ खेलने वालों के विरुद्ध दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की गई।
प्रकरणवार कार्रवाई
ग्राम सोनतलाई में कार्रवाई
ग्राम सोनतलाई पंचायत के चबूतरे पर जुआ खेलने की सूचना पर आमला पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई। मौके पर महेन्द्र सिंह, पवन सिंह, शिवशंकर तायवाडे एवं ज्ञानराव को जुआ खेलते पकड़ा गया।
जब्त सामग्री
आरोपियों के कब्जे से ताश के 52 पत्ते एवं ₹4,250 नगद जब्त किए गए।
आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 367/2026, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
ग्राम खरपड़ाखेड़ी में कार्रवाई।
ग्राम खरपड़ाखेड़ी चौपाल पर जुआ खेले जाने की सूचना पर आमला पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। मौके से मुनिश्वर सिंह, नवल सिंह एवं पप्पू बरकड़े को जुआ खेलते पकड़ा गया।
जब्त सामग्री
आरोपियों के कब्जे से ताश के 52 पत्ते एवं ₹3,820 नगद जब्त किए गए।
आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 368/2026, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त दोनों कार्रवाइयों में कुल 07 आरोपियों को पकड़ा गया तथा ₹8,070 नगद एवं ताश के पत्ते जब्त किए गए।
पुलिस टीम
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश ठाकुर, उपनिरीक्षक अवधेश वर्मा, उपनिरीक्षक नितिन उईके, प्रआर 294 कमलेश धुर्वे, प्रआर 258 आनंद कसोटिया, आरक्षक 719 तिलक, आरक्षक 105 नरेन्द्र, आरक्षक 380 ओमप्रकाश एवं आरक्षक 72 रोहन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील।
पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें। जुआ जैसी गतिविधियां सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान का कारण बनती हैं। जिले में अवैध गतिविधियों के संबंध में सूचना मिलने पर पुलिस को तत्काल सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।





