Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

कपड़ा व्यापारी की बहू ने बाथरूम में फंदा लगाकर की खुदकुशी, मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का गंभीर आरोप

By
On:

खबरवाणी

आमलाकपड़ा व्यापारी की बहू ने बाथरूम में फंदा लगाकर की खुदकुशी, मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का गंभीर आरोप

दहेज की बलि या घरेलू कलह? मौत के बाद ससुराल और मायके पक्ष के विरोधाभासी बयानों ने खड़े किए कई अनसुलझे सवाल; पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी।

आमला। थाना क्षेत्र के रवींद्र नाथ टैगोर वार्ड क्रमांक 12 में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब नगर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी बब्बू उर्फ सुरेंद्र यादव की बहू रंजिता यादव (पति प्रशांत यादव) का शव घर के बाथरूम में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजनों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर रंजिता को नीचे उतारा और तत्काल सिविल अस्पताल आमला ले गए, लेकिन वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

 

 

 

 

घटना के संबंध में मृतिका बड़ी बहन ने परिवार से चर्चा में बताया कि

 

घटना को मृतिका रंजिता यादव की बड़ी बहन विजिता यादव घटना के संबंध में परिवार द्वारा स्पष्ट जानकारी मृतिका के परिवार को नहीं दी गई है जिससे घटना को लेकर अपनी छोटी बहन को परिवार द्वारा शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना के चलते आत्महत्या को लेकर परिवार के सभी सदस्य घटना के संबंध में अलग-अलग जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं उक्त घटना के संबंध में पूर्ण संदेह नजर आ रहा है।

 

घटना के संबंध में खास बात है कि छोटी बहन बाथरूम के शावर में जो फंदे से फांसी लगाई गई है। फंदा गिले कपड़े का बताया गया है एवं लंबे समय से छोटी बहन उनके परिवार सास पुष्पा यादव ,ससुर बब्बू (सुरेन्द्र ) यादव एवं देवरानी मुस्कान यादव तीनों मिलकर लंबे समय से मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे क्योंकि हमारी परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते छोटी-मोटी गलतियां में ससुर द्वारा गंदी-गंदी गालियां देते थे।

मृतिका दो पुत्री है बड़ी पुत्री 09 वर्ष की एवं छोटी पुत्री लगभग 02 माह की है। जब से दूसरी पुत्री का जन्म होने के बाद से ही छोटी बहन को परिवार पहले की अपेक्षा परिवार द्वारा ज्यादा प्रताड़ित किया जा रहा था। जिससे मुझे पूर्ण आशंका है कि छोटी बहन को आत्महत्या के लिए परिवार द्वारा मजबूर किया गया है या फिर पूर्ण आशंका है कि परिवार द्वारा हत्या कर आत्महत्या के रूप में दिखाया जा रहा है। जिसको लेकर मेरे द्वारा आमला थाने में लिखित शिकायत की गई है। आमला पुलिस द्वारा वर्तमान में एफ .ई.आर. रजिस्टर नहीं की गई है।

 

पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार

 

आमला थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर द्वारा बताया गया कि कल दोपहर लगभग 3:00 बजे कपड़ा व्यावसायिक बब्बू (सुरेन्द्र)यादव की बहू रंजिता यादव घर के बाथरूम फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना परिवार द्वारा दी गई थी। जिसको लेकर मृतिका की बड़ी बहन आत्महत्या को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है जिसको लेकर पुलिस विभाग द्वारा जांच की जा रही है वर्तमान में आत्महत्या नजर आ रही है मौत के स्पष्ट कारणों का पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। पुलिस विभाग द्वारा पीएम रिपोर्ट आने के बाद मृतिका की बड़ी बहन द्वारा संदेश जाहिर करने पर सभी तथ्यों पर जांच की जाएगी।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News