खबरवाणी
आमला: कुड़मुड नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी।
आमला। नगर के रतेड़ा रोड स्थित साईं सेल्स इंडियन पेट्रोल पंप के समीप कुर्भमुर्ड नदी में गुरुवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
क्या है पूरा मामला:
मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है।
नदी में शव मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल आमला भिजवा दिया है।
पुलिस की कार्रवाई:
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है। साथ ही, पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो, तो वह पुलिस को सूचित करें ताकि पहचान सुनिश्चित की जा सके।





