Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मेघनाथ बाबा स्थल से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों में नाराजगी

By
On:

खबरवाणी

मेघनाथ बाबा स्थल से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों में नाराजगी

सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर जनपद पहुंचकर की शिकायत, ग्राम सभा नहीं होने का भी आरोप

बैतूल/झल्लार। ग्राम पंचायत लक्कड़जाम में सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य के दौरान गांव की आस्था से जुड़े मेघनाथ बाबा स्थल से छेड़छाड़ की जा रही है, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। परेशान ग्रामीणों ने जनपद पंचायत पहुंचकर पंचायत इंस्पेक्टर को शिकायत सौंपते हुए निर्माण कार्य को पीछे हटाकर कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर सामुदायिक भवन बनाया जा रहा है, वहां वर्षों से मेघनाथ बाबा का स्थल मौजूद है और ग्रामीणों की धार्मिक आस्था उससे जुड़ी हुई है। आरोप है कि पंचायत द्वारा भवन निर्माण कार्य बाबा स्थल के समीप कराया जा रहा है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि भवन निर्माण को कुछ दूरी पीछे हटाकर कराया जाए, ताकि धार्मिक स्थल सुरक्षित बना रहे।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि पंचायत में पिछले दो से तीन वर्षों से ग्राम सभा एवं ग्राम पंचायत की नियमित बैठकें नहीं हुई हैं, जिसके कारण गांव के महत्वपूर्ण निर्णय बिना ग्रामीणों की सहमति के लिए जा रहे हैं। उनका कहना है कि यदि ग्राम सभा आयोजित होती तो इस तरह के विवाद की स्थिति उत्पन्न नहीं होती।
शिकायत में ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि यदि उनकी धार्मिक आस्था से जुड़े स्थल के साथ छेड़छाड़ बंद नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
अब देखना होगा कि जनपद पंचायत प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और ग्रामीणों की मांग पर क्या निर्णय लिया जाता है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News