Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 18 अप्रेल शनिवार को वार्ड नं 11 तानाजी वार्ड शाहपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

By
On:

खबरवाणी

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 18 अप्रेल शनिवार को वार्ड नं 11 तानाजी वार्ड शाहपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

शिविर में 82 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।

शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ शशांक कराले (जनरल मेडिसिन रोग विशेषज्ञ) एवम् डॉ इल्का सिद्दीकी (महिला रोग विभाग) एवं डॉ अकरम खान ( जनरल मेडिसिन विभाग ) द्वारा संबंधित समस्याओं का परामर्श दिया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर की जाँच की गई।
ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन में, एवं पार्षद दीपाली मुकेश महाजन और मुकेश महाजन जी के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News