Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने मूलतापी महाविद्यालय प्रबंधन पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप

By
On:

खबरवाणी

मुलताईअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने मूलतापी महाविद्यालय प्रबंधन पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप

लगाते हुए जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर पांच बिंदुओं की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की अनुपस्थिति में यह ज्ञापन सी.पी. पाल को सौंपा गया।
विद्यार्थी परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन विद्यार्थियों के हित में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि मूलतापी महाविद्यालय एक ही छोटे से परिसर में आईटीआई, डी.एल.एड., बी.एड. सहित अन्य पाठ्यक्रम संचालित कर रहा है, जबकि अधिकांश कक्षाएं केवल दो कमरों में संचालित की जा रही हैं। महाविद्यालय में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं है तथा प्रायोगिक (प्रैक्टिकल)अभाविप मूलताई महाविद्यालय महाविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं के संबंध मे निम्न बिन्दुओ द्वारा ध्यानाकर्षण करना चाहती है
1. मूलतापी महाविद्यालय एक ही छोटे से परिसर में आईटीआई, डीएड, बीएड एवं कोर्स संचालित करना । कोर्स केवल दो कमरों में चलते ।
2. महाविद्यालय मे पार्किंग की सुविधा व प्रैक्टीगल कोर्सेज की लेव की कक्षाएं नहीं लग रही।
3. बीएड, डीएड के एक भी छात्र कॉलेज में नियमित नहीं आते केवल पेपर कराने का कार्य करते है। नियमित कक्षाएं नहीं लगती शिक्षक सिर्फ कागजों में हैं। वास्तव में महाविद्यालय में कोई भी शिक्षक नहीं है। सिर्फ एडमिशन करने वाले लोग है।
4. मूलतापी महाविद्यालय द्वारा नियमावली से अधिक फीस वसूल कर कालाबाजारी करना ।
5. सी.एल.सी. (CLC) राउंड में सीटों की कालाबाजारी जब ये सीटें खाली रह जाती हैं, तो कॉलेज स्तर की काउंसलिंग (CLC) राउंड में, जहाँ ऑनलाइन प्रवेश का अधिकार कॉलेज प्रशासन के हाथों में आ जाता है, मूलतापी कॉलेज इन सीटों को प्रति सीट फीस से अधिक तक में बेच रहा हैं।
अतः महोदय छात्र हितो को ध्यान में  रखते हुए  जांच समिति बनाई जाए तथा नियमअनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 
For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News