खबरवाणी
उपजेल मुलताई में एआईएमआई एम पार्टी ने किया पौधारोपण
मुलताई। नगर के उप जेल में शनिवार को ऑल इंडिया मजलिसे इस्तेहादुल मुस्लिमी पार्टी ने पौधारोपण किया। जिसमे पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष आमिर अहमद (अल्ताफ), शेख जानू ,शेख अमीन ,सिराजुद्दीन शेख मोसु ,समीर खान, शेख आसिफ, शेख फिरोज, शाहरुख भाई, वाजिद खान, साहिल भाई, आमीन भाई, युसूफ अली उर्फ गुड्डू मामू ,शिवा भाई, शहजाद भाई ,आतिफ नेता, राजेश खडसे, युवराज पोटफोड़े एवं सब जेल मुलताई के अधीक्षक दिनेश कुमार दांगी एवं जेल के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। जेल अधीक्षक दिनेश कुमार ने आम जनता को संदेश दिया कि जीने के लिए पर्यावरण की सबसे ज्यादा आवश्यकता पड़ती है इसलिए हम सबको पेड़ पौधों की रक्षा करनी चाहिए और अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाना चाहिए। उन्होंने कहा जेल परिसर में काफी स्थान है अगर जिस किसी भी समाज सेवी को पौधारोपण करना है तो वह जेल परिसर में आकर पौधारोपण कर सकते हैं उन्होंने कहा कि आपका काम सिर्फ पौधा लगाने का है और उसे पालने की जिम्मेदारी हमारे जेल विभाग की है।





