खबरवाणी
मवेशी के कोठे मे आग लगने से कृषि उपकरण जले
मुलताई। क्षेत्र के ग्राम चिखली कला मे सोमवार दोपहर करीब 3:20 बजे एक किसान के खेत मे स्थित कोठे मे आग लग जाने के कारण कृषि उकरण एवं पाइप सहित जलाऊ लजड़ी जल गई। नगरपालिका के फायर कर्मचारी सुमित पूरी ने बताया ग्राम
चिखलीकला में शिवबा बधिए के खेत मे स्थित मवेशी के कोठे में आग लगने की सूचना मिलने पर नगरपालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची एवं आग बुझाई गई।लेकिन तब तक आग लगने से झोपड़ी सहित सिंचाई पाईप, कृषि उपकरण, गोबर खाद, जलाऊ लकड़ी जलकर राख हो गए। आग बुझाने मे फायर चालक राहुल चंडालिया,फायर मेन गिरीश पिपले एवं सुमित पूरी कि सराहनीय भूमिका रही।





