Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आग लगने से झोपड़ी सहित कृषि उपकरण जलकर राख

By
On:

खबरवाणी

आग लगने से झोपड़ी सहित कृषि उपकरण जलकर राख

मुलताई। थाना क्षेत्र बोरदेही के ग्राम गुबरेल मे रविवार की दोपहर 12 बजे के खेत मे स्थित एक झोपड़ी मे अचानक आग लगने से झोपड़ी सहित झोपड़ी मे रखा सामान एवं कृषि उपकरण जलकर राख हो गए। सूचना मिलने पर नगरपालिका मुलताई की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची एवं आग बुझाई गई। नगरपालिका के फायर कर्मचारी सुमित पूरी ने बताया रविवार की दोपहर ग्राम गुबरेल निवासी कपिल बानवनशी के खेत में बनी झोपडी मे आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे तो खेत मे स्थित झोपड़ी जल रही थी। फायर चालक धनराज पवार, फायर मेन गिरीश पिपले एवं सुमित पूरी ने आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक झोपड़ी सहित कृषि उपकरण, भूसा, पेड़ आग की चपेट मे आ गए। पीड़ित किसान ने बताया पड़ोसी कसान पिंटू परिहार ने अपने खेत में नरवई जलाई थी जो तेज हवाओं के कारण फैलते गई और आस पास के खेतो को भी अपनी चपेट मे ले लिया।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News