Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

कई दिनों के इंतजार के बाद हुई नगर में तेज बारिश 

By
On:

खबरवाणी

कई दिनों के इंतजार के बाद हुई नगर में तेज बारिश

मुलताई। क्षेत्र में कुछ ग्रामो में एक सप्ताह पहले से बारिश होने की खबर मिल रही थी,लेकिन नगर में बारिश नही होने से लोगो को बारिश का इंतजार था। लगातार दो दिनों से बादलो एवं सूर्यदेव के बीच लुका छिपी का खेल चल रहा था, जो की मंगलवार को भी चल रहा था,लेकिन करीब सवा 2 बजे आसमान पर काले काले बादल छाए और करीब 15 मिनिट तक चली तेज हवाओ के साथ बारिश होने लगी जो करीब आधा घंटा तक होते रही। जिससे सड़को पर पानी बहने लगा, वहीं बारिश से ठंडक होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। खेती किसानी करने वाले लोगो का मानना है की इस तरह की बारिश दो तीन बार लगातार होंगी तभी बोअनी लगा सकते है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News