खबरवाणी
सिविल कोर्ट में शौचालय की सफाई नहीं होने से अधिवक्ता नाराज
सीएमओ को सौपा आवेदन
मुलताई। नगर के सिविल कोर्ट में स्थित शौचालय में गंदगी पसरी हुई है। अधिवक्ता गण पहले भी साफ सफाई कराने की मांग के चुके है। लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिए जाने से शौचालय की साफ सफाई नहीं हो पाई है।अधिवक्ता पंडित राजेंद्र उपाध्याय ने बताया सिविल कोर्ट मुलताई में अधिवक्ताओ, पक्षकारो एवं जन सामान्य के लिए बनाए गए शौचालय में इतनी ज्यादा गंदगी है की शौचालय में जाने की इच्छा नहीं होती है। शौचालय की साफ सफाई कराने पहले भी आवेदन दिया गया था। लेकिन साफ सफाई नहीं की गई।जिसके चलते उनके द्वारा सोमवार को फिर सीएमओ को आवेदन सौपा गया है। यही हाल तहसील कार्यालय परिसर में स्थित शौचालय भी है, गंदगी के साथ तहसील कार्यालय के भीतर प्रवेश करने पर ही शौचालय की बदबू आने लगती है,जिससे तहसील आने वाले सभी लोगो को नाक मुंह पर कपड़ा रखकर जाना पड़ता है. लेकिन अधिकारियो का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। अधिवक्ताओ ने शीघ्र शौचालय की साफ सफाई कराने की मांग की है।





