Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ताप्ती जलमार्ग की भूमि से प्रशासन आज हटाएगा अतिक्रमण,टीम गठित 

By
On:

खबरवाणी

ताप्ती जलमार्ग की भूमि से प्रशासन आज हटाएगा अतिक्रमण,टीम गठित 

मुलताई।नगर मे ताप्ती सरोवर में जल आपूर्ति करने वाले जलमार्ग पर करीब एक दर्जन अतिक्रमण कारियो द्वारा अतिक्रमण कर रखा है। प्रशासन द्वारा पूर्व में भी अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया गया था ल, लेकिन अतिक्रमण नही हट था। जिसके बाद कोर्ट में मामला चला लेकिन अतिक्रमण कारियो को वहां भी हार मिली. जिसके बाद अभी चार दिन पहले मुलताई प्रवास पर आए आयुक्त संकेत भोंडवे अनिल सोनी द्वारा अतिक्रमण हटाने के आवेदन देने के बाद तहसीलदार द्वारा 3 सितंबर को अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी कर टीम का गठन किया।नगर पालिका परिषद नाले की जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई करेगी।नगर पालिका के आदेश के अनुसार, खसरा नंबर 400 में 0.121 हेक्टेयर जमीन नाले के लिए दर्ज है। इस जमीन पर अतिक्रमणकारियों ने पक्के मकान बना लिए हैं वहीं पानी के बहाव वाले रास्ते को समतल करके निजी उपयोग किया जा रहा है। राजस्व विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने पहले मौके पर निशान लगाकर अतिक्रमण चिन्हित कर लाल निशान भी लगाए थे। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। अब नगर पालिका ने कार्रवाई की पूरी तैयारी कर ली है।कार्रवाई के लिए सहायक ग्रेड-1 जीआर देशमुख को अतिक्रमण दल का प्रभारी और प्रभारी राजस्व निरीक्षक संतोष शिवहरे को सहायक दल प्रभारी बनाया गया है। उपयंत्री महेश कुमार त्रिवेदी को जरूरी मशीनों का इंतजाम करने की जिम्मेदारी दी गई है। कार्रवाई के दौरान दो पोकलेन, दो जेसीबी, दो ट्रैक्टर और दो ट्रॉली का इंतजाम किया जाएगा। साथ ही, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी होगी।दल में राजस्व निरीक्षकों, कर्मचारियों, पंप अटेंडेंट और अन्य नगर पालिका कर्मचारियों को सदस्य बनाया गया है। महिला कर्मचारियों को भी अतिक्रमण वाली जगह पर तैनात किया जाएगा। नगर पालिका के इस आदेश के बाद अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है. लेकिन देखना यह है की प्रशासन पूरा अतिक्रमण हटा पाता है या औपचारिकता पूरी करता है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News