Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ड्रीम्ज प्ले स्कूल में अपर सत्र न्यायाधीश ने दी विधिक

By
On:

खबरवाणी

ड्रीम्ज प्ले स्कूल में अपर सत्र न्यायाधीश ने दी विधिक जानकारी 

 

मुलताई। ड्रीम्ज प्ले पब्लिक स्कूल में सोमवार को विधिक साक्षरता शिवर का आयोजन किया गया। जिसमे अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती यतेश सिसोदिया ने विद्यार्थियों को कानूनी जानकारी देकर जागरूक किया।इस दौरान श्रीमती सिसोदिया ने बच्चों को

सोशल मीडिया के सही और सुरक्षित उपयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया ज्ञान का साधन है, लेकिन साइबर बुलिंग, फेक न्यूज़, ऑनलाइन फ्रॉड और निजी जानकारी लीक होने का खतरा भी रहता है। बच्चों को अनजान लोगों से दोस्ती न करने, स्ट्रांग पासवर्ड रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत माता-पिता व शिक्षकों को देने की सलाह दी।वहीं उन्होंने बच्चों को गुड टच और बैड टच के संबंध में भी जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को शरीर की सुरक्षा, आत्म-सम्मान और ना कहने की शक्ति के बारे में बताया जिससे वे किसी भी गलत व्यवहार को पहचानकर सुरक्षित रह सकें।

इस अवसर पर स्कूल संचालक तपन खंडेलवाल और प्राचार्य कविता लिखितकर सहित समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।स्कूल संचालक एवं प्राचार्य ने न्यायाधीश का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं।कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने सुरक्षित रहने और सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करने की शपथ ली।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News