Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नालों में गंदगी मिलने पर होगी कार्रवाई, निरीक्षण के बाद दिए सख्त निर्देश

By
On:

खबरवाणी

नालों में गंदगी मिलने पर होगी कार्रवाई, निरीक्षण के बाद दिए सख्त निर्देश

खबर का असर

खबरवाणी न्यूज रफीक

सारनी । नगर पालिका क्षेत्र में लगातार सामने आ रही जलभराव और नालों की सफाई की समस्या को लेकर अब प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। पूर्व में प्रकाशित खबरों के असर के बाद नगर पालिका अध्यक्ष और मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने वार्डों में नालों का औचक निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान स्पष्ट किया गया कि यदि नालों में गंदगी, खरपतवार या कचरा फंसा पाया गया और बारिश के दौरान जलभराव या बाढ़ जैसी स्थिति बनी, तो इसके लिए सीधे तौर पर स्वच्छता पर्यवेक्षक और सुपरवाइजर जिम्मेदार होंगे तथा उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी हितेश शाक्य ने सारनी और पाथाखेड़ा के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नालों में जमा कचरे, पॉलिथीन और खरपतवार को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में नालों की नियमित सफाई अत्यंत आवश्यक है, अन्यथा पानी की निकासी बाधित होकर कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बन जाती है।
अध्यक्ष ने यह भी कहा कि स्वच्छता दल संबंधित पार्षदों के संपर्क में रहकर कार्य करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं सीएमओ ने निर्देशित किया कि समय रहते नालों से गाद और खरपतवार निकालना अनिवार्य है, ताकि संभावित बाढ़ जैसी स्थिति से बचा जा सके।
नगरवासियों की लगातार शिकायतों और पूर्व में हुई घटनाओं को देखते हुए अब प्रशासन अलर्ट मोड में है और उम्मीद की जा रही है कि समय रहते सफाई कार्य पूर्ण कर जलभराव की समस्या से राहत दिलाई जा सकेगी।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News