Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

कोर्ट परिसर में काम कर रहे फर्जी वकीलों एवं मुंशीयो पर हो कार्रवाई 

By
On:

खबरवाणी

कोर्ट परिसर में काम कर रहे फर्जी वकीलों एवं मुंशीयो पर हो कार्रवाई 

*अधिवक्ता संघ ने सौपा एडीजे को ज्ञापन

मुलताई। न्यायालय परिसर में कुछ तथाकथित फर्जी वकीलों, फर्जी मुंशीयो एवं टाइपिस्ट काम कर रहे ऐसे तथाकथित वकीलों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को अधिवक्ता संघ मुलताई ने प्रधान जिला न्यायाधीश को सम्बोधित ज्ञापन अपर जिला सत्र न्यायाधीश यतेश सिसोदिया को सौपा है। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सीएस चंदेल,वरिष्ठ अधिवक्ता सीएस सोनी, प्रवीण माने, प्रमोद कोसे,महेश राठौर,सुनील बिहारिया,जगदीश बचले,पीडी बडघरे,श्रवण गुजरे, नवीन बिहारिया सहित अधिवक्ताओ द्वारा सौपे ज्ञापन में बताया विगत दो माह से यह देखने में आ रहा है कि मुंशी,टायपिस्ट,बाहरी व्यक्ति के द्वारा न्यायालय परिसर मे अधिवक्ता के गणवेश मे पक्षकारो से संपर्क कर अनैतिक कार्य कर रहे है जिसकी बार-बार शिकायत अधिवक्ता संघ मुलताई को प्राप्त हुई है। अधिवक्ता संघ ने तथाकथित फर्जी अधिवक्ता, मुंशी,टायपिस्ट जो न्यायालय परिसर मे अविधिक कार्य कर रहे है, उनके विरूद्ध तत्काल नकेल कसने एवं जो नवीन विधि स्नातक छात्र छात्रा न्यायालय परिसर मेंअधिवक्ता के गणवेश मे कार्य करने का प्रयास कर रहे है उन्हें तत्काल जानकारी मे लिए जाकर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुये फर्जी अधिवक्ता, मुंशी,टायपिस्ट एवं अन्य व्यक्तियों के विरूद्ध तत्काल अपराध दर्ज करते हुए जेल भेजा जाए एवं जो भी टायपिस्ट न्यायालय परिसर मे टायपिंग का कार्य कर रहे है उन्हे जिला न्यायालय से अनुमति प्राप्त किये जाने पर स्थान चिन्हित कर कार्य करने कि अनुमति प्रदान करने की मांग की है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News