Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई: अश्लील फोटो वायरल, छेड़छाड़ और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गिरफ्तार

By
On:

खबरवाणी

तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई: अश्लील फोटो वायरल, छेड़छाड़ और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गिरफ्तार

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में सारणी पुलिस ने महिलाओं के विरुद्ध अपराध एवं गंभीर प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

पहले मामले में महिला की अश्लील फोटो बनाकर फर्जी फेसबुक एवं इंस्टाग्राम आईडी से वायरल करने वाले आरोपी विनय सिंदूर (33 वर्ष), निवासी सुपर एफ, सारणी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन जब्त किया गया। इस मामले में अपराध क्रमांक 212/2026 धारा 67, 67(ए) आईटी एक्ट एवं 316(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

दूसरे मामले में महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी हारून (32 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 03, सारणी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने महिला से पैसे मांगते हुए बदसलूकी की तथा विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। इस मामले में धारा 119(1), 74, 296(ए) एवं 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।

तीसरे मामले में ब्याज से पैसों के लेन-देन को लेकर प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने के प्रकरण में एक और आरोपी मयूर पाल (27 वर्ष), निवासी कोठी बाजार, बैतूल को गिरफ्तार किया गया। मामले में धारा 108, 308(5), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

इन सभी कार्रवाइयों में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उप निरीक्षक प्रीति पालेवार, सुनील गौर एवं आरक्षक सुभाष मंडलोई, मोहित भाटी की सराहनीय भूमिका रही।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News