Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने बरसाली हाईस्कूल का किया निरीक्षण

By
On:

खबरवाणी

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने बरसाली हाईस्कूल का किया निरीक्षण

बरसाली। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे महोदय के निर्देशानुसार अनुविभागीय दंडाधिकारी डॉ. अभिजीत सिंह ने बरसाली हाईस्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं व्यवस्थागत स्थिति का जायजा लिया।

 

एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह ने विद्यालय परिसर, कक्षाओं तथा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, उपस्थिति एवं शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली।

 

निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। एसडीएम ने शिक्षकों को विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

 

कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे महोदय के निर्देश पर किए गए इस निरीक्षण से विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों को और बेहतर बनाने की दिशा में प्रशासन की सक्रियता स्पष्ट हुई।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News