Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार

By
On:

खबरवाणी

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी । थाना सारणी क्षेत्र में नाबालिग के साथ गलत काम करने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। घटना 16 जून 2026 की है, जब प्रार्थिया ने थाना सारणी पहुंचकर अपनी नाबालिग बेटी के साथ आरोपी राजकुमार पिता बाबूराव नागले (उम्र 34 वर्ष), निवासी आजाद नगर पाथाखेड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध क्रमांक 199/2026 धारा 65(2) बीएनएस एवं 5(एम)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपूसे एवं एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उप निरीक्षक प्रीति पालेवार, आरक्षक मोहित भाटी, रवि मोहन, सुभाष मंडलोई, अनुज यादव, लक्ष्मी कश्यप एवं उर्मिला विश्वकर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News