Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

हत्या के प्रयास के आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस

By
On:

खबरवाणी

हत्या के प्रयास के आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारणी। क्षेत्र में माहौल खराब करने और हत्या के प्रयास के मामले में सारणी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का शहर में जुलूस निकालकर सख्त संदेश दिया।

फरियादी विशाल पिता रामकिशोर पवार (26), निवासी जगजीवन नगर पाथाखेड़ा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया था। 11 जून की रात पुराने विवाद के चलते आरोपियों ने तलवार से हमला कर उसे घायल कर दिया और मिर्ची पाउडर फेंका। बाद में अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की गई।

पुलिस ने 14 जून को राजकमल गिरी, विक्की उर्फ मामू, विकास उर्फ बुद्धु, बंटी उर्फ मान्या एवं सागर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 2 मोटरसाइकिल, 2 तलवार, 1 छुरा एवं 1 डंडा जब्त किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

कार्रवाई में निरीक्षक जयपाल इनवाती (थाना प्रभारी सारणी), उपनिरीक्षक मनोज कुमार उईके (चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा), सहायक उपनिरीक्षक शिवपाल इरपाचे, प्रधान आरक्षक मनोज डेहरिया, प्रधान आरक्षक ज्ञानसिंह टेकाम, आरक्षक राकेश करपे, आरक्षक रविमोहन दर्शिमा, आरक्षक राजू बरकड़े, आरक्षक अनुज यादव, सैनिक हीरालाल, सैनिक उर्मिला तथा साइबर सेल से आरक्षक दीपेंद्र सिंह, बलराम राजपूत एवं राजेंद्र धाडसे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News