Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

जंगली सूअर के मांस सहित पकडाया आरोपी, केस दर्ज

By
On:

खबरवाणी

जंगली सूअर के मांस सहित पकडाया आरोपी, केस दर्ज

मुलताई। वन परिक्षेत्र मुलताई अंतर्गत ग्राम बिसनूर के पारधीढाना क्षेत्र में वन विभाग की टीम द्वारा जंगली सूअर के मांस सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्‍यायालय में पेश किया है। रेंजर नितिन पवार ने बताया बीते 19 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बिसनूर के पारधीढाना क्षेत्र में वन प्राणी का शिकार कर मांस बेचा जा रहा है। सूचना मिलने पर वन विभाग के एसडीओ संजय साल्‍वे के निर्देशन में मासोद एवं आठनेर वृत की संयुक्‍त टीम में शामिल प्रमोद कल्‍सूले, अविनाश शिंदे, अलकेश लिल्‍लोरे , विजय घोडकी, अलीम खान सहित कर्मचारियों द्वारा बिसनूर पारधीढाना में दबिश दी गई तो पारधीढाना में खूले जंगली सूअर का मांस करीब 20 किलो रखकर बेचा जा रहा था। वन विभाग की टीम द्वारा पारधी ढाना बिसनूर निवासी भरतसिहं पारधी से पूछताछ की तो उसने बताया उसके द्वारा ग्राम गौला के वन क्षेत्र में जंगली सूअर का शिकार किया है। वन विभाग द्वारा करीब 20 किलो मांस जप्‍त कर सेपंल लिए गए एवं आरोपी भरतसिहं पारधी के खिलाफ वनप्राणी संरक्षण अधिनियम 9, 39(3), 51 के तहत केस दर्ज कर आरोपी को न्‍यायालय में पेश किया गया । न्‍यायालय की अनुमति मिलने के बाद मांस नष्‍ट किया जाएगा ।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News