Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नाबालिक बालिका के साथ छेडछाड करने वाला आरोपी गिरफ्तार

By
On:

खबरवाणी

नाबालिक बालिका के साथ छेडछाड करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मुलताई। पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका के साथ छेडछाड करने वाला आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया बीते 16 अप्रैल 26 को नाबालिक पीडिता ने थाना मुलताई आकर रिपोर्ट लिखाई की आरोपी रितिक विश्वकर्मा निवासी ससुन्द्रा थाना आमला द्वारा पीडिता को बार बार मैसेज कॉल करके बात करने के लिये दबाब बनाना, पीड़िता का फोटो इंस्टाग्राम मे डाल कर बदनाम करने एवं आवेदिका व परिजनो को जान से मारने की धमकी दी थी।पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा आरोपी के पर धारा75(2),78(2),351(3)
बीएनएस 7एवं 8 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये मुखबिर से सूचना मिलने पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर टीम गठित की गई पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करआरोपी रितिक पिता सुनिल विश्वकर्मा निवासी ससुन्द्रा को ग्राम ससुन्द्रा से घेराबंदी कर पकडा एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार,उनि मोनिका पटले ,आर प्रिंस,गोपाल,सेवाराम, कमलेश भलावी, महिला आरक्षक छाया, सैनिक ज्वाला की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News