Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Accident: बस ने स्कूटी सवारों को कुचला, 2 की मौत

By
On:

अग्रवाल पेट्रोल पंप के पास घटी घटना

Accident:मुलताई। नगर के बैतूल रोड क्षेत्र में गुरुवार देर रात मार्ग से जा रहे स्कूटी सवार दो युवकों को बैतूल की ओर तेज गति से जा रही बस ने रौंद दिया। दुर्घटना में स्कूटी पर सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गुरुवार रात 11:45 बजे के दरमियान विवेकानंद वार्ड निवासी केतन राउत 22 साल और उज्जवल चौरे 21 साल निवासी हाल निवासी संतरा मंडी  ताप्ती वार्ड  मूल निवासी ग्राम जूनापानी स्कूटी पर सवार होकर मार्ग से जा रहे थे।

Betul News:खण्डेलवाल समाज के अध्यक्ष बने मनीष


बैतूल रोड पर अग्रवाल पेट्रोल पंप के आगे पुलिया के पास मार्ग से तेज गति से जा रही बस के चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी ।दुर्घटना में स्कूटी सवार केतन राउत की घटना स्थल पर मौत हो गई वही उज्जवल चौरे की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। बताया जाता है टक्कर मारने वाली सूत्र सेवा की बस  इंदौर की ओर जा रही थी। टक्कर मारने के बाद बस चालक बस लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने शुक्रवार सुबह दोनों युवकों के शव का पोस्टमार्टम कराने ने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News