Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

अभिनव बघेले का अंतरराष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए चयन

By
On:

खबरवाणी

अभिनव बघेले का अंतरराष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए चयन

थाईलैंड में खेलेगा मुलताई का छात्र

मुलताई। नगर के वसंत इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र अभिनव नीरज कुमार बघेले का चयन द्वितीय किंग गोल्ड कप इंटरनेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप-2026 के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता पटाया, थाईलैंड में आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे। अभिनव का चयन जिले, विद्यालय एवं प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।मध्य प्रदेश टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव निखलेश गौर ने बताया अभिनव का चयन राष्ट्रीय स्तर एवं प्री-इंटरनेशनल कैंप में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण एवं कैंप 30 मई से 3 जून 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
अभिनव ने अपनी लगन, मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होना न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे बैतूल जिले और मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है। अभिनव की इस सफलता में उनके कोच एवं मार्गदर्शक शिक्षक अमित कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके निरंतर मार्गदर्शन, तकनीकी प्रशिक्षण एवं प्रेरणा के परिणामस्वरूप अभिनव ने यह मुकाम हासिल किया है।
इस उपलब्धि पर वसंत इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, मुलताई के चेयरमैन सुखदेव पांसे, डायरेक्टर श्रीमती मधु पांसे, सचिव प्रदीप डांगे, मेंटर दिलीप डांगे एवं प्राचार्य श्रीमती नीतू शर्मा और समस्त वीआईपी स्टाफ ने अभिनव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि अभिनव की यह सफलता विद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है तथा यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News