Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

अनियंत्रित बाइक से गिरकर युवक का पैर टूटा, जिला अस्पताल में भर्ती

By
Last updated:

खबरवाणी

अनियंत्रित बाइक से गिरकर युवक का पैर टूटा, जिला अस्पताल में भर्ती

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। सारणी क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान नवकरण पिता रामदेव नागले (49 वर्ष), निवासी सारणी के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। युवक बाइक से कहीं जा रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में युवक के एक पैर में फ्रैक्चर हो गया तथा शरीर पर गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को सारणी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। फिलहाल जिला अस्पताल में उसका उपचार जारी है।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और बाइक का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News